पीडीडीयू नगर। स्पेशल के साथ ही नियमित ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हंै। बुधवार को डाउनलाइन की नई दिल्ली-राजेंद्रनगर तेजस ढाई घंटे औरनई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। देर से चलने वाली ट्रेनों में राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं।
एक तरफ होली को देखते हुए ट्रेनों में भीड़ होने लगी है और यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वहीं स्पेशल के साथ ही नियमित ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। बुधवार की रात सवा छह बजे तक की स्थिति देखें तो डाउनलाइन की सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी सवा घंटे लेट रही। इसी तरह नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, केएसआर बंगलूरू क्लोन स्पेशल साढ़े चार घंटे, आनंद विहार-मधुपुर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट साढ़े तीन घंटे लेट रही। वहीं आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस चार घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटे, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। उधर, अपलाइन की ओर जाने वाली हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस चार घंटे, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल चार घंटे, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आधा-आधा घंटा लेट रही। जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस एक घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही।