अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा शनिवार को नगर स्थित एक लान में होली
मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ठंडई के साथ फगुआ, चैती
का लोगों खूब लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रगुप्त
की पूजा से हुआ। जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं महामंत्री अभिषेक नारायण
ने अतिथियों का स्वागत अबीर एवं गुलाल लगाकर किया। लोगों ने एक दूसरे से
गले मिलकर होली की बधाई दी।
राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष रतन
कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन की समस्त बुराइयों को दूर करके नए सत्र की
शुरुआत करें। जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने स्वरचित कविता मोदी की गंगा
मैली है, अब बाबा संग कैसे खेलू होरी रे, एवं वरिष्ठ रंगकर्मी केके
श्रीवास्तवने अपनी रचना राम के संग रहीम भी खेले तो फिर समझो होली रे
सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर लोगों ने ठंडई के साथ साथ कलाकार
रमेशचंद्र, धक्कनलाल, प्रेमचंद्र आदि द्वारा प्रस्तुत फगुआ चैत्री एवं
ठुमरी का आनंद उठाया।
इस अवसर पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, रतन कुमार, बीके
सिन्हा, सुनील वर्मा, संजय कुमार, अर्जुनलाल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव,
शिवजी प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर पड़ाव के बहादुर पुर गांव में राष्ट्रीय
होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मो के धर्मगुरुओं ने
भाग लिया और आपसी भाई चारे का पैगाम दिया।
इसमें कुलपति तिवारी महंत काशी
विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, मुफ्ती शमीम अहमद वाराणसी, फादर जोजफ डिस्कोटा ने
लोगो को पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर परवेज अहमद जोखू, अकरम अली, याहिया
खान आदि रहे।
वीरेन्द्र यादव, मेराज खान आदि रहे।