फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी और शिक्षा की न करें चिंता

Sun, 15 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की गरीब बेटियों की शादी और उच्च शिक्षा के लिए माता- पिता को अब चिंता नहीं करना पडे़गा। उक्त बातें शनिवार को सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित डाकघर परिसर में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी प्रधान डाकघर के प्रवर अधीक्षक राजकिशोर ने कही। इस दौरान प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई तथा कार्यशाला में दर्जनों लोगों ने अपने बेटियों का पंजीयन कराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डाकघर की ओर से कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसकी वजह से हर वर्ग का विकास हो सकता है। बताया कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पंजीयन कराकर बेटियों को उच्च शिक्षा के साथ ही शादी विवाह के लिए अगर एक हजार महीना
14 साल तक जमा करते हैं तो 21 साल में उन्हें बेटी की शादी के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना होगा।

वहीं सहायक अधीक्षक डाकघर मुगलसराय विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका लाभ लेने के लिये बेटियों का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावकों का फोटो तथा जमाकर्ता की पहचान के साथ ही निवास प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है। इस दौरान ताराचन्द्र पाठक, राजेन्द्र प्रसाद, मुहम्मद ईस्माइल, राजकुमार, प्यारेलाल, संतोष चौरसिया, रघुनाथ प्रसाद, रामेश्वर तिवारी, अनुतेश कुमार, रामगुलाम शर्मा एवं शारदा  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें