फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली: एक दूसरे को रंगों से नहलाया, गले मिलकर दी बधाई

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में मस्ती करते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

जिले में प्रेम, उत्साह और उमंग का पर्व होली उल्लास के साथ मनाया गया। लोग एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते हुए गले लगकर होली की बधाई देते रहे। सड़कों पर युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमती नजर आईं। जगह-जगह फाग गीतों की महफिलें लगीं और लोग ठुमके लगाकर नाचते-गाते रहे।
विज्ञापन

प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी अपने आवास पर होली खेली। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायन सिंह यादव और चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने जनता के साथ होली का आनंद लिया। होली की धूम नगर के काली महाल, रविनगर, कैलाशपुरी, नई बस्ती, शाहकुटी, अलीनगर, रेलवे आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, मानस नगर, डीजल कॉलोनी और सेंट्रल कॉलोनी सहित आसपास के सभी गांवों में देखने को मिली। सिकंदरपुर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता और सुरक्षा व्यवस्था में लगे कोतवाल अर्जुन सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालु शामिल हुए।होली के मद्देनजर पुलिस ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की। इलिया पुलिस और क्षेत्रीय थानों के अधिकारी पूरे दिन चक्रमण करते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी। पुलिस की सक्रियता के चलते पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें