फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एयर शो के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर बना होल्डिंग एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी में होने वाले एयर शो के मद्देनजर यात्रियों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। बुधवार देर शाम डीआरएम उदय सिंह मीना ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रवेश द्वारों, यातायात व्यवस्था और होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया। डीआरएम ने बताया कि जरूरत पड़ने पर यात्रियों के परिवहन के लिए अतिरिक्त रेक उपलब्ध रखा गया है। मोबाइल यूटीएस से अनारक्षित टिकट की सुविधा भी उपलब्ध है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात किए गए हैं। स्टेशन की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। परिसर में लगभग 24 मूत्रालय, 70 शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए सात शौचालय कार्यरत हैं। खानपान और टिकट की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम कुलदीप, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, सीनियर कमांडेंट दिनेश तोमर, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें