ग्रामीण इलाकों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। नए प्रधानों में ध्वजारोहण
करने के लिए उत्साह दिखा। पंचायत भवनों, सरकारी कार्यालय और स्कूलों में
ध्वजारोहण के बाद मिठाइयां बांटी गई।
स्कूलों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने उपस्थित लोगों का मन मोहा।
पड़ाव
संवाददाता के अनुसार अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय में तीसरी कक्षा की
छात्रा प्रगति दूबे और पांचवीं की छात्रा विद्या सिंह ने संयुक्त रूप से
ध्वजारोहण किया।
इस दौरान छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के माडल से
लोगों का मन मोहा। कटेसर पंचायत भवन और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर
प्रधानपति रामलखन यादव, रतनपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान सोहन पटेल
ने,जलीलपुर चौकी में राणा यादव ने, भारत ट्रांसपोर्ट जलीलपुर में पूर्व
प्रधान श्रीप्रकाश सिंह ध्वज फहराया। बाल विद्यालय डोमरी में प्रबंधक डा.
जयशिला पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक
कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार शिकारगंज पुलिस चौकी
पर प्रभारी अरविंद चौहान, शिकारगंज विद्यालय पर प्रधान अनिता शर्मा, पीजी
कालेज बाबा जागेश्वरनाथ में राम यादव, चौधरी रामबदन सिंह इंटर कालेज
हेतिमपुर में प्रधानाचार्य प्रतापनरायण सिंह ने किया।
इसी तरह धनवंतरी महिला महाविद्यालय व
डीआरबी इंटर कालेज विशुनपुरवा में विधायक पूनम सोनकर व सत्यनारायण
राजभर, बलिया कला में प्रधान बंशीधर चौहान, बलिया खुर्द में प्रधान
दीनानाथ कुशवाहा, सुखराम सिंह विद्यालय शिकारगंज में प्रबंधक कमलेश पति,
जागेश्वरनाथ विधुत उपकेंद्र पर ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह, कुशही में
प्रधान रणजीत यादव, करवंदिया में प्रधान रामकृष्ण सिंह यादव, हेतिमपुर में
प्रधान रामविलास पाल , पुरानाडीह में प्रधान धर्मेन्द्र यादव, बोदलपुर
में प्रदीप बनबासी ने झंडा फहराया।
नौडिहा में प्रधान विनोद कुमार यादव, नेवाजगंज में
प्रधान जनार्दन सिंह, फिरोजपुर में प्रधान बब्बन यादव, गायघाट में
प्रधान लल्लन मौर्या, मुडहुआ दक्षिणी में प्रधान बैजनाथ, जोगिया कला में
प्रधान चंदा देवी, अलीपुर भगडा में प्रधान चंद्रशेखर मौर्या, लठिया कला
में प्रधान रामदुलार, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में अधीक्षक सौरभ
कुशवाहा, हिनौती दक्षिणी में प्रधान रीता , दाऊदपुर में
प्रधान रामकेश ने झंडोत्तोलन किया।
चकिया संवाददाता के अनुसार ऐतिहासिक काली जी के पोखरे पर प्रथम झंडोत्तोलन उपजिलाधिकारी
कार्यालय व गाँधी पार्क परिसर में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने,
कोतवाली में कोतवाल प्रभारी अजय अवस्थी, सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय
में मजिस्ट्रेट विराट शिरोमणि, बार भवन में बार अध्यक्ष रफीक अहमद एडवोकेट,
आदित्य पुस्तकालय में अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय
द्वितीय में सभासद विजय विश्वकर्मा, सिल्वर बेल्स कान्वेंट स्कूल में
डायरेक्टर हीरालाल जायसवाल ने किया।
आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में
प्रधानाचार्य अमित कुमार, जिला संयुक्त चिकित्सालय में अधिक्षक डॉ. छोटे
लाल, खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख पूजा जायसवाल, नगर पंचायत
कार्यालय में चेयरमैन रीता चौबे, विद्युत उपकेंद्र पर उपखण्ड अधिकारी
गोपाल सिंह, तहसील कार्यालय में तहसीलदार राकेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
,
सावित्री बाईं फूले राजकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. माधवी
शुक्ला , तिलौरी विद्यालय में प्रधान संजय मौर्या, उतरौत विद्यालय में
प्रधान अरुण कमल , अमरा उत्तरी में प्रधान मंजू जायसवाल, प्रथम विद्यालय
में सभासद अनिल सोनकर ,कुवरी कन्या इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. रचना
सिंह, क्रय विक्रय केंद्र पर अध्यक्ष मंगला राय , भलुआ विलौडी में प्रधान
सुरेश जायसवाल, गौरी में प्रधान माधुरी देवी, भष्करपुर में राजेश यादव,
जमुआ में रामचंदर, इसहुल ओमप्रकाश ने झंडा फहराया।
इसी तरह भिषमपुर में मुनक्का देवी, सिकन्दरपुर
में हिरालाल यादव, भभौरा में अवधेश यादव, गरला में तारा देवी, दुबेपुर में
मोहन पासवान, मुहम्मदाबाद में हरिश्चन्द चौहान, लालपुर में सुरेन्द्र
द्विवेदी, बुढवल में महराजी ,डूही में शीला देवी, दिरेहू में दिवाकर
कुशवाहा, रधुनाथपुर में अंजु सिंह, महादेवपुर में सतीश सिंह, मुजफ्फरपुर
में त्रिदेव, केराडीह में मुन्ना चौहान, पचवनिया में रावती देवी सहित तमाम
संस्थानों पर लोगों ने उत्साह पूर्वक तिरंगे झंडे को फहराया।