फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने निकाला जुलूस

Sat, 09 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
महंत आदित्य नाथ के समर्थन में शुक्रवार को हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला। इस दौरान युवाओं ने भ्रष्टाचार व अपराध को नियंत्रित करने में नाकाम प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और नारेबाजी की।
विज्ञापन


मुख्यालय भ्रमण के दौरान युवाओं ने आदित्यनाथ को भाजपा से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने की मांग की।  इस अवसर पर युवा नेता मुनमुन सिंह ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती अराजकता, साम्प्रदायिक तनाव व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है।

महिलाओं संग दुराचार, अत्याचार व अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। लूट, छिनैती, अपहरण व उचक्कागिरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई, जिससे व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


 प्रदेश में भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद पूरी तरह से हावी है। इस अवसर पर प्रवीण, सन्नी सिंह, मनीष तिवारी, संदीप सिंह, अरविंद पाठक, इंतखाब अंसारी, शुभम त्रिपाठी, पीयूष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें