फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, जले बिजली के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ। चकरघट्टा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब दो बजे आंधी-पानी आने से 11 हजार वोल्ट लाइन के तार की जाली के एलटी लाइन में सट जाने के बाद तेज धमाका होने पर हड़कंप मच गया। इस दौरान घरों में लगे बिजली के तारों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से पंखे व कूलर जल गए। बाद में बिजली कटने पर बस्ती के लोग घरों से बाहर निकले और जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

विद्युत पावर स्टेशन चकरघट्टा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित कन्नौजिया बस्ती में घरों के निकट से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन के तार की जाली एलटी लाइन से टच होते ही स्पार्किंग होने लगा और घरों में हाई वोल्टेज करेंट दौड़ने लगा। इससे कई घरों में पंखा, कूलर, बल्ब, इनवर्टर समेत घरों की वायरिंग व बिजली के उपकरण जल गए। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने आपूर्ति ठप कराई। तेज आंधी के चलते 11 हजार वोल्ट लाइन की जाली टच होते ही विद्युत उपकरणों से आवाज व धुआं निकलने लगा। यह देख उपकरणों के स्विच ऑफ करने वाले लोगों को करेंट का झटका भी लगा और वे जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। हाई वोल्टेज करेंट से विनोद कनौजिया, महेंद्र यादव, दिलीप यादव, इंद्र बहादुर, पारस कनौजिया गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, श्यामसुंदर कनौजिया के घरों की वायरिंग, पंखे, कूलर, इनवर्टर समेत अन्य बिजली के उपकरण जल गए। लाइट बंद करने के दौरान कुछ लोगों को करेंट का हल्का झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें