धानापुर। स्थानीय थाना अंतर्गत पगही गांव के खेत में बुधवार की शाम साढ़े हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से सब्जी की निराई कर रहे गांव निवासी किसान प्रेमचंद कुशवाहा (50) झुलस गए। आनन-फानन में किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
किसानों की सुविधा को देखते हुए इलाके में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बिजली काटी जा रही है। बावजूद इसके बिजली विभाग की लापरवाही से समय से बिजली समय से नहीं काटी जा रही है। गांव निवासी प्रेमचंद कुशवाहा गांव के खेत में सब्जी की निराई कर रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे हवा चलने पर हाईटेंशन तार आपस में सट गए और तार टूट कर प्रेमचंद पर गिर गई। इससे प्रेमचंद गंभीर रूप से झुलस गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह उसे तार से छुड़ाया। इसके बाद किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।