चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाई स्कूल इंटर बोर्ड की परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच कराई जाएगी। पहले दिन सुबह की पाली में 8:30 से 11:45 तक हाई स्कूल की हिंदी और दूसरी पाली में 2:00 बजे से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ जयप्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तिथियां की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही जनपद में बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। जनपद में पिछले वर्ष 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस वर्ष 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। पिछले वर्ष की तुलना में 12 कम है। केंद्र ही नहीं परीक्षार्थियों की संख्या में भी कमी आई है। जहां पिछले वर्ष 100 केंद्र पर 67180 परीक्षार्थी भाग लिए थे, लेकिन इस बार 64257 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जो पिछले वर्ष की तुलना में 2923 परीक्षार्थी कम है। बोर्ड की ओर से जनपद के 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इसके लिए कल 53 प्रार्थना पत्र आपत्ति के पड़े थे। इसके बाबत जिलाधिकारी ने बैठक कर सभी उप जिलाधिकारी को केंद्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया है।