फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट के साथ हाई अलर्ट गांवों को किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
बबुरी के हॉटस्पाट गांव रघुनाथपुर का निरीक्षण करते एएसपी प्रेमचंद्र। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना पाजिटिव लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही हॉट स्पाट और हाईअलर्ट गांवों में निगरानी तेज हो गई है। गांवों को सैनिटाइज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी हॉट स्पॉट और हाई एलर्ट गांवों में अधिकारियों की टीम पहुंची और कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान करके सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को जिले में तीन नये कोरोना पॉजिटिव मिले। इस तर जिले में संक्रमितों की संख्या 15 हो गई। सभी संक्रमित प्रवासी श्रमिक हैं। हालांकि सभी संक्रमित गांव में नहीं पहुंचे थे और सीधे अस्पताल पहुंचे थे। इस वजह से नए जिले में नए हॉट स्पाट नहीं बनाए गए और अभी भी जिले में आठ हॉट स्पाट बने हैं।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड के मैनुद्दीनपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लौंदा गांव के एक युवक के पॉजिटिव मिलने से गांव में दहशत फैल गई। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ध्रुवराज यादव के लौंदा व महदेऊर गांव में पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए दो दर्जन से अधिक लोगों के सेंपल लिए और जांच के लिए भेजा। लौंदा गांव का एक युवक ट्रक से मुंबई से आया था। उसे जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया। युवक के साथ उसके गांव के एक युवक व पड़ोस के गांव महदेऊर के भी एक युवक को होम क्वारंटीन किया गया था। लौंदा गांव में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लौदा पहुंची, यहां कोरोना पॉजिटिव के पिता सहित परिवार के 17 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद टीम महदेऊर गांव में भी पहुंची। यहां होम क्वारंटीन किए गए कोरोना पॉजिटिव के साथी के करीब डेढ़ दर्जन पारिवारिक सदस्यों की जांच की और सैंपल भी लिए। इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खझरा गांव निवासी व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में आए दो लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बताया गया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति 14 मई को मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पीडीडीयू नगर पहुंचा था। यहां थर्मल स्क्रीनिंग में तापमान अधिक मिलने पर उसे जिलाअस्पताल भेज दिया गया। यहां सेंपल लेने के बाद उसे आईसोलेट रखा गया था। जांच में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उसे इलाज के लिए वाराणसी स्थित दीनदयाल चिकित्सालय में भेज दिया गया। इसके पूर्व कोरोना पाजिटिव वाले गांव बेन और रामशाला गांव को पूरी तरह सील किया गया है। कमालपुर संवाददाता के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम एएसपी प्रेमचंद्र ने बनवा गांव का मौका मुआयना किया। इसी गांव का निवासी युवक कोरोना पाजिटिव मिला है। हालांकि वह गांव नहीं आया था। इसलिए इस गांव को हॉट स्पाट घोषित नहीं किया गया है। इसके पूर्व जिले में हॉट स्पाट घोषित मैनुद्दीनपुर, बिसौरी, बेन, रामशाला, रघुनाथपुर, भीषमपुर, भोखरी, भूसीकृतपुरवा गांव में अधिकारियों की टीम लगातार सैनिटाइजेशन कररही है वहीं डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

इलिया के बेन में दवा का छिड़काव करते ब्लाककर्मी।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें