फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दुकान खोलने वाले दो दुकानदारों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी कोरोना कर्फ्यू के दौरान कस्बा में बेखौफ दुकानदार सुबह से शाम तक दुकान खोलकर व्यापार कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को देर शाम एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 के उल्लंघन में कस्बा के दो व्यापारियों को पकड़कर जेल भेज दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को पूरे दिन कस्बा में सन्नाटा पसरा रहा लेकिन चतुर्भुजपुर बाजार में शाम को सड़कों व चाय-पान की दुकानों पर बगैर मास्क पहने और सोशल डिस्टेंस के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और कोरोना कर्फ्यू को लेकर जिला प्रशासन लगातार लोगों से सामाजिक दूरी के साथ घरों में रहने की अपील कर रही है। इसके बाद भी लोग लापरवाह दिख रहे हैं। कस्बा में दुकानदार दुकान खोलकर सामान बेच रहे थे। इसका वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने बुधवार देर शाम दल-बल के साथ कस्बा में भ्रमण किया और दो दुकानदारों को कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 के उल्लंधन में जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से कस्बा के व्यापारियों में खलबली मची रही। दुकानदार शादी-विवाह व अन्य कार्य के लिए मिले आर्डर के पूर्ति की दुहाई दे रहे हैं। वहीं चतुर्भुजपुर बाजार में देर शाम को भीड़ दिखी लेकिन कोतवाली पुलिस बाजार में जाने की बजाय दूसरे रास्ते पर घूमती रही। एसडीएम ने कहा कि अभी दुकान खोलने की कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। दवा और सब्जी को छोड़कर किसी की दुकान खुली मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें