फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्वास्थ्य विभाग ने जताई लू चलने की संभावना, जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान बुधवार को भी 43 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। उधर, दोपहर में धूप कहर ढाने लगी है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से भी 14 मई से लू चलने की संभावना जताई गई थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एडवायजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वाईके राय ने लोगों को सुझाव दिया कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घरों में रहें। खास तौर से बीपी और शुगर के मरीज इसका जरूर पालन करें, ताकि लू से बचे रह सकें। पिछले चार दिन से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान के बीच बुधवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। इस बीच पूरे दिन तेज धूप व उमस भरी गर्मी रही। तेज धूप के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। गर्मी का प्रकोप बढ़ने का असर आम लोगों के अलावा जानवरों पर भी पड़ रहा है। जानवर भी तालाबों का पानी सूख जाने के कारण प्यास बुझाने के बाबत जहां-तहां भटकने को मजबूर हो गए हैं। उधर, सीएमओ डॉ. वाईके राय ने एडवाइजरी जारी करने के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जरूरी काम के लिए बाहर जाते समय पूके शरीर ढककर रखें और पानी की बोतल साथ रखें। खाली पेट घर से न निकलें। पानी के सेवन के लिए मिट्टी के मटके का पानी या सामान्य तापमान का पानी पिएं। प्लास्टिक की बोतल में रखे पानी को पीने से बचें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि 12 से 18 साल तक की उम्र के लोगों को रोजाना दो से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को तीन लीटर से ज्यादा पानी पीना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजी और हरी सब्जियों का सेवन करें। फ्रिज में रखा बासी भोजन न खाएं। मट्ठे का सेवन जरूर करें। अगर चक्कर आए तो पेड़ की छाया या किसी मकान की छाया में बैठें। हल्के कपड़े पहनें, ताकि शरीर को आराम मिले। उधर, मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप आगे भी जारी रहेगा। इस बीच अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इस बीच तेज पछुआ हवा के चलने के कारण लू का असर भी जारी रहेगा। रात में भी उमस भरी गर्मी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें