फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 85 करोड़ का बजट पास, विकास तेज होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अधिशासी अधिकारी और सभासदों के बीच तकरार के साथ ही नगर पालिका बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में 85.25 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। इससे नगर पालिका क्षेत्र में विकास तेज होने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन

बैठक में लेखा विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में हुई आय और व्यय का ब्योरा पेश किया। उधर, एक सभासद ने ईओ पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया। इस पर उनके बीच तकरार हुई। बोर्ड की बैठक पिछले दिनों सभासदों की नाराजगी के कारण नहीं हो पाई थी। इसके बाद बुधवार को पुन: बैठक हुई। बैठक की शुरुआत में लेखा विभाग के लिपिक अरूण मिश्रा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुमानित आय और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसमें अनुमानित आय 85 करोड़ 40 लाख 08 हजार और 85 करोड़ 25 लाख 87 हजार रुपये व्यय का बजट पेश किया गया। पिछले वित्तीय वर्ष में अनुमानित आय का लक्ष्य 84 करोड़ 22 लाख 34 हजार था, जिसके सापेक्ष 48 करोड़ 41 लाख 48 हजार 751 रुपये आय हुई। वहीं विकास कार्यों में 45 करोड़ 63 लाख 82 हजार 608 रुपये खर्च हुए। बैठक में शैलेंद्र गुप्ता, महेंद्र पटेल, सुनील विश्वकर्मा, वंशनारायण चौहान समेत कई सभासद मौजूद रहे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष सोनू किन्नर और संचालन ईओ अविनाश कुमार ने किया।

उधर, बजट की बैठक में सभासदों ने ईओ अविनाश कुमार के प्रति नाराजगी जताई। सभासद राजेश जायसवाल आरोप लगाया कि सभासदों से बिना पूछे ही 40 फीट सड़क बनाने के लिए वीडीए को अनुमति दे दी गई, जबकि अन्य सड़कें काफी खराब हैं। सभासद अमित खरवार ने कहा कि एक करोड़ दो लाख रुपये पालिका को कर्ज के रुपये में मिले हैं। इस धनराशि से अन्य वार्डों की खराब सड़कों को सही कराने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को बदलवाकर उसे जायसवाल स्कूल रोड निर्माण के कार्य के लिए भेज दिया। सभासद पारस यादव ने बची धनराशि 25 करोड़ 74 लाख 81 हजार 310 रुपये से नगर में छोटे-छोटे निर्माण कार्यों को कराने की मांग की। उधर, परशुरामपुर वार्ड की सभासद पिंकी शर्मा ने चेयरमैन और ईओ पर उनके क्षेत्र में सड़क, नाली व सफाई की समस्या पर ध्यान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें