क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ गौपूजन और फीता काटकर किया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। मेले में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उचित खानपान और देखभाल के महत्व की जानकारी दी। मेले का उद्देश्य पशुधन का संरक्षण, पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।
इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार, फार्मासिस्ट राकेश यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी सुरेंद्र कुमार, पशुमित्र दिनेश, गौपूजक स्वामी राजेंद्र प्रसाद मौर्य सहित गणमान्य ग्रामीण और पशुपालक मौजूद रहे।