फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की चपेट में रहा मुख्यालय

Thu, 08 Jan 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सकलडीहा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के क्षतिग्रस्त होने के कारण जनपद मुख्यालय बुधवार को पूरे दिन जाम की चपेट में रहा। क्रासिंग खराब होने से मुख्यालय स्थित सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


ऐसे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह सेे चरमरा गई। स्थिति यह रही कि तमाम वाहन चालक बिछियां के रास्ते आगे की यात्रा तय की। सबसे अधिक फजीहत क्षेत्रीय लोगों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ी। देर शाम गए मुगलसराय से आए कर्मचारियों ने टूटे हुए क्रासिंग को दुरुस्त किया।


जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर ट्रेन आने की सूचना पर फाटक बंद हो रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार एक ट्रक क्रासिंग को पार करने के चक्कर में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


ट्रक के जोरदार टक्कर से रेलवे फाटक पूरी तरह से टूट गया। ऐसे में कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन को सूचना दी और क्रासिंग को बंद कर दिया। अचानक गाड़ियों के दोनों ओर से आने के कारण सर्विस रोड पर जाम लग गया, जो कचहरी तक पहुंच गया।

ऐसे में दूसरी ओर स्थित सर्विस रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। धीरे-धीरे जाम और भीषण हो गया। इसके चलते नगर के बाशिंदों समेत दूरदराज के यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि शाम तक सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें