फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे लाइन के किनारे मिली सिर कटे व्यक्ति की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव के समीप रेललाइन के किनारे मंगलवार को करीब 52 वर्षीय व्यक्ति का सिर कटा शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जलीलपुर चौकी ले आई। उसकी शिनाख्त सेमरा गांव निवासी रामदास प्रजापति के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामदास पेंटिंग का कार्य करते थे।
विज्ञापन


रेलवे लाइन की ओर गए लोगों ने सुबह किनारे पर एक व्यक्ति का कटा शव देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को जलीलपुर चौकी ले आई। उसकी शिनाख्त सेमरा गांव निवासी रामदास प्रजापति के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वे पेंटिंग का काम करते थे। वे सुबह घर से काम के लिए निकले थे। दोपहर में सोशल मीडिया के माध्यम से उनका शव मिलने की जानकारी मिली। बताया कि वे चार बच्चों के पिता थे। दो बेटे सचिन व सावन और दो बेटियां सोनी और मोनी हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो के आधार पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें