फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल फोन पर कर रहा था बात, बिजली गिरने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया ब्लॉक के मुजफ्फरपुर गांव स्थित नई बस्ती के पास बुधवार की सुबह करीब सात बजे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। जिस समय बिजली गिरी, उस दौरान वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। वह घर से परिचित के यहां आम पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन

भभौरा गांव निवासी रामप्रवेश यादव के दो बेटों में बड़े संदीप कुमार यादव (26) तीन साल से अपने नाना भोरिक यादव के यहां मुजफ्फरपुर गांव में रह रहे थे। वे अविवाहित थे। बुधवार की सुबह वे अपने रिश्तेदार महादेवी के यहां नई बस्ती में आम पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में नई बस्ती के पास पहुंचे थे, तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे सड़क के किनारे जंगली सूखे पेड़ के नीचे रुक गए। इसी बीच उनके मोबाइल पर फोन आया और उन्होंने मोबाइल फोन पर बात शुरू कर दी। वे बात कर रहे थे, तभी बिजली गिरी। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उधर, मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। संदीप की मौत से मां अनीता, भाई प्रदीप व परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में चकिया थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति का कहना है कि बिजली गिरने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें