कमालपुर। घर से बीते 17 जून को टहलने के लिए निकले शिक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिवार वालों ने धीना थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
कस्बा निवासी विशेश्वर तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका 42 वर्षीय बेटा सतीश तिवारी बीते 17 जून को सुबह 5 बजे घर से रोज के भांति टहलने के लिए रोड पर गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उन्हें चिंता सताने लगी। इसके बाद उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सतीश कस्बा में कंप्यूटर पढ़ाते हैं। धीना थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि शिक्षक सतीश तिवारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।