पड़ाव पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
- फोटो : reasi news
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार वाहनों का टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल घायल हो गए थे। हादसे के बाद पुलिस ने वाराणसी के बड़ी पियरी निवासी स्कॉर्पियो चालक हरीश यादव को गिरफ्तार कर लिया था। वह रिश्तेदारों को छोड़ने पीडीडीयू जंक्शन आया था। उसने शराब पी थी और उसकी गाड़ी की स्पीड 100 किमी से ज्यादा थी।
पुलिस के अनुसार वाराणसी के बड़ी पियरी निवासी हरीश यादव के चाचा राजकुमार की तेरहवीं 13 जनवरी को थी। इसमें शामिल होने के लिए उसके घर में रिश्तेदार आए हुए थे। बृहस्पतिवार को हरीश पश्चिम बंगाल निवासी अपने चचेरे भाई राकेश यादव की स्कार्पियो लेकर रिश्तेदारों को पीडीडीयू जंक्शन छोड़ने आया था। उन्हें ट्रेन पर बैठाने के बाद हरीश अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ घर लौटने लगा। रास्ते में उसने शराब खरीदकर पी। पड़ाव चौराहे के पास उसकी गाड़ी अत्यधिक स्पीड होने के कारण अनियंत्रित होकर पहले साइकिल फिर एक ई रिक्शा में टक्कर मारी। इसके बाद कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर में टकरा गई थी। पुलिस के अनुसार हादसे के समय वाहन की रफ्तार सौ किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी। साथ ही चालक ने शराब पी रखी थी। उसकी गाड़ी से शराब की बोतल मिली है।
हादसे में सूजाबाद निवासी सलमान हसनी, वाराणसी के पीली कोठी निवासी मोहम्मत इस्लाम और चौरहट गांव निवासी इरशाद (25) घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। घटना के आक्रोषित लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे और चालक की पिटाई कर दी थी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टरों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर कार को क्रेन से हटाया। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह नेे बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज ली गई है।
पड़ाव पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद- फोटो : reasi news