फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पिता के साथ पी शराब..., फिर हथौड़ा मार फोड़ दिया सिर, छोटे बेटे की हत्या का आरोपी था वृद्ध; जानें मामला

Thu, 13 Feb 2025 12:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

मामले की जानकारी होते ही माैके पर मुगलसराय कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। बताया गया कि मृतक ने अपने छोटे बेटी की हत्या की थी।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली की पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत महाबलपुर गांव में शराब के नशे में धुत बड़े बेटे ने हथौड़े से वार कर पिता की हत्या कर दी। पिता और बेटे दोनों एक साथ बैठ कर शराब पी रहे थे और कमरे का दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन


इसके बाद बेटे ने पिता पर हमला कर दिया। बड़ी बात यह है कि सात वर्ष पहले पिता ने शराब के नशे में अपने छोटे बेटे की हत्या कर दी थी। हत्या के जुर्म में जेल की सजा काट कर छह माह पहले घर आया था।

महाबलपुर गांव निवासी बाढ़ू (80) पत्नी प्रेमा और दो बेटे राजेश और धनेश उर्फ बिगड़ू के साथ रहता था। सात वर्ष पहले जून 2018 में शराब के नशे में धुत बाढ़ू ने छोटे बेटे धनेश की हत्या कर दी। बाढ़ू के जेल जाने के बाद पत्नी प्रेमा करवत गांव में अपनी बेटी दुर्गावती के पास रहने चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मची सनसनी
राजेश ने छोटे भाई धनेश की पत्नी बब्बो देवी से शादी कर ली। धनेश के बेटे अंकित और अनीत के साथ राजेश रहने लगा। करीब छह माह पहले बाढ़ू जेल से छूट कर घर आया था। चार माह पहले राजेश की पत्नी बब्बो किसी बात से नाराज होकर मायके चली गई। घर में राजेश और उसका पिता बाढ़ू ही था। 

बुधवार दोपहर में बाढू बेटे राजेश कुमार के साथ कमरे में बैठ कर शराब पीने लगा। कुछ देर बाद राजेश कमरे से निकल गया तो बाढ़ू ने दरवाजा बंद कर दिया। राजेश दरवाजा पीटता रहा, लेकिन बाढ़ू ने दरवाजा नहीं खोला। 

काफी देर बाद जब बाढू ने दरवाजा खोला तो क्रोध में राजेश ने पहले पिता को पटक-पटक लात घूंसों से पीटा, उसके बाद बगल में पड़े हथौड़े से वार कर दिया। बाढ़ू की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बोले अधिकारी
शराब के नशे में धुत होकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। बेटे को हिरासत में लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - आशुतोष, सीओ, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें