फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुख्यमंत्री की मां के नाम पर लगाए हरिशंकरी के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जिला गंगा समिति चंदौली और काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर की ओर से मंगलवार को वृहद पौधरोपण किया किया। गंगेश्वर महादेव स्थल, गंगा घाट सूजाबाद में यह आयोजन हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी के नाम पर हरिशंकरी पौधे भी लगाए गए। पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद ने बताया कि यह पौधरोपण मुख्यमंत्री योगी के दिशा निर्देशों पर किया गया है। इससे पर्यावरण संरक्षण होगा और लोग जागरूक बनेंगे। इस मौके पर विधायक ने दर्शन निषाद के सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी दर्शन निषाद को सम्मान दे चुके हैं। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने सबसे एक-एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में गंगा टास्क फोर्स 137 बटालियन गोरखा रेजिमेंट के सूबेदार देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मुगलसराय रेंज अधिकारी राम नारायण, मेराज अहमद सिद्दीकी, राजेंद्र पटेल, राजेश साहनी, राजेश निषाद, गोपाल निषाद, सुनीता साहनी, लालबाबू निषाद, कन्हैया पहलवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें