फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महीनों से हैंडपंप खराब ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नौगढ़ के जमसोत गांव में महीनों से हैंडपंप मरम्मत के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के जमसोत गांव में लंबे समय से खराब पड़े सार्वजनिक हैंडपंप के लिए ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और जल्द मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में करीब 25 घरों की आबादी के लिए केवल एक हैंडपंप उपलब्ध है, जो महीनों से खराब पड़ा है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस मामले में एडीओ पंचायत उपेंद्र कुमार साहनी ने बताया कि समस्या की जानकारी मिल चुकी है। हैंडपंप की मरम्मत जल्द कराकर पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें