फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने ढहा दिया आधा मकान

Tue, 30 Dec 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव में ढाई  िबस्वा जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कुछ मनबढ़ लोगों ने एक व्यक्ति के मकान का आधा हिस्सा जेसीबी से ढहा दिया।
विज्ञापन


 उस वक्त पीड़ित घर पर नहीं था। पीड़ित की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। साथ ही उनकी चार बाइकें व जेसीबी को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित विजय राम के पूर्वजों ने करीब 80 वर्ष पूर्व चंदन चौहान के पूर्वजों से तीन सौ रुपये में ढाई विस्वा जमीन खरीदी थी। तब इसक ी रजिस्ट्री नहीं हुई थी, बल्कि पंचायतनामा के जरिए जमीन के मालिक विजय राम के पूर्वज हो गए थे। हाल ही में चंदन चौहान को पता चला कि जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई है। तब वह जमीन हड़पने की नीयत से अपने भाइयों जितेंद्र, नागेंद्र और अनिल के साथ मिलकर सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे जेसीबी लेकर पहुंचा और आधा मकान ढहा दिया।
विज्ञापन



आरोप है कि विजय की लड़की सुमन (13) ने जब विरोध किया तो उसको मारा पीटा गया और सोने की चेन, कान की बाली व अन्य आभूषण व 70 हजार रुपये भी ले लिए। इसी बीच विजय की दूसरी लड़की संध्या (10) ने मोबाइल से विजय को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुगलसराय एके सिंह ने कहा कि पीड़ित विजय से प्राप्त तहरीर पर 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं वहीं मौके से बरामद चार बाइकों और दो जेसीबी मशीनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें