फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड से हटाया अतिक्रमण

Tue, 31 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
विज्ञापन
 सप्ताहिक बंदी का लाभ उठाते हुए सोमवार  को नगर पालिका व जिला प्रशासन ने जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शाम  चार बजे शुरू किया। जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ नगर पालिका कर्मचारी आर्य  समाज मंदिर से लेकर रेलवे ओवरब्रिज तक पटरी के उत्तरी छोर के पटरियों पर  फैले अतिक्रमण व दुकानों के छज्जे तोड़ दिए। इस अभियान से दुकानदारों में  नाराजगी दिखी गई। 
विज्ञापन

जीटी  रोड को यातायात के लिएसुगम बनाने के लिए व दोनों पटरियों को अतिक्रमण  मुक्त करने के लिए नगर पालिका व जिलाप्रशासन पिछले दिनों चेतावनी स्वरूप  अतिक्रमण हटाने का कार्य किया था और दुकानदारों को हद में रहकर काम करने को  कहा था। मुगलसराय में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस के सहयोग से शाम चार बजे के लगभग अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। जेसीबी व अन्य संसाधनों से लैस नगर पालिका कर्मचारी पुलिस के सहायोग से आर्य समाज मंदिर से अतिक्रमण हटाने का कार्य आरंभ किया। पटरी के ऊपर बने चबूतरे व छज्जे को तोड़ दिया गया वहीं कई दुकानों के हाडिंग्स भी उतवा दिए। यह अभियान देर शाम तक रेलवे ओवरब्रिज तक चला। इस दौरान कुछ दुकानें खुली थी उन्होंने हल्का फुल्का विरोध में भी किया लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। अभियान में सीओ प्रमोद यादव, कोतवाली प्रभारी विनोद यादव, यातायात प्रभारी आशीष सिंह, एसआई कपिल यादवआदि मौजूद रहे। इस संबंध में मुगलसराय एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जीटी रोड के किनारे पटरियों पर अतिक्रमण के चलते यातायात प्रभावित हो रहा था। अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी लोगों को चेतावनी दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें