फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मां-बेटे के बैग से 11.50 लाख रुपये बरामद, राजस्थान से जा रहे थे बिहार; जीआरपी ने पकड़ा

Sat, 09 Mar 2024 05:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

Chandauli News: दोनों ने अपना नाम क्रमशः सुरेन्द्र कुमार निवासी जमुहार थाना मोहनपुर, और चमेली देवी निवासी जमुहार थाना मोहनपुर गया (बिहार) बताया। नोटों की गिनती करने पर 11.50 लाख रुपये मिले। नोटों के बारे बताया कि यह रुपये मैने अपने साले बृजेश कुमार से लिए हैं, जो जयपुर (राजस्थान) में सिलाई का ठेकेदार है।
विज्ञापन
जीआरपी पीडीडीयू नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर के राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने पीडीडीयू जंक्शन से 11.50 लाख रुपये नकद बरामद किया है। बिहार निवासी मां-बेटे रुपये जयपुर से बिहार ले जा रहे थे। जीआरपी ने रुपये और आरोपी को इनकम टैक्स के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए लगातार गस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे जीआरपी और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व ने संयुक्त टीम जांच-पड़ताल कर रही थी।

इसी बीच, प्लेटफार्म संख्या एक पर महिला और पुरुष संदिग्ध हाल में दिखे। उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों की गड्डियां मिलीं। वे इसका कोई कागजात नहीं दिखा सके। 
विज्ञापन


दोनों ने अपना नाम क्रमशः सुरेन्द्र कुमार निवासी जमुहार थाना मोहनपुर, और चमेली देवी निवासी जमुहार थाना मोहनपुर गया (बिहार) बताया। नोटों की गिनती करने पर 11.50 लाख रुपये मिले। नोटों के बारे बताया कि यह रुपये मैने अपने साले बृजेश कुमार से लिए हैं, जो जयपुर (राजस्थान) में सिलाई का ठेकेदार है। रुपये लेकर अपना मकान बनवाने के लिए बिहार जा रहे हैं।

जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि जिस तरह से नोटों की गड्डियां बंधी थी और संबंधित कागजात नहीं मिले, इससे रुपये हवाला के लग रहे हैं। इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी गई। वाराणसी से आई टीम को रुपये से भरे बैग को सौंप दिया गया। टीम अपने साथ मां-बेटे को भी ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें