पीडीडीयू जीआरपी में मोबाइल के साथ प्रफुल्लित लोग। संवाद
- फोटो : katra news
पीडीडीयू नगर। जीआरपी ने दीपावली के पहले 90 लोगों के खोए हुए मोबाइल को वापस कर दीपावली गिफ्ट दिया है। शुक्रवार को जीआरपी थाने पर 90 लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस किए गए। एक वर्ष से छह माह पहले तक खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे ।
ट्रेनों से यात्रा के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत लोग जीआरपी में करते हैं। जीआरपी सर्विलांस की मदद से माेबाइल को ढूंढती है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष में खोए हुए 90 फोन को सर्विलांस टीम की मदद से खोज निकाला गया है। जिनके मोबाइल फोन बरामद हो गए थे। ऐसे लोगों को दीपावली के पूर्व शुक्रवार को जीआरपी पर बुलाया गया। यहां सभी को उनके फोन वापस कर दिए गए। मोबाइल धारकों ने अपने खोई हुई मोबाइल फोन को पाकर खुशी जाहिर की। वितरित किए गए मोबाइल की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये है।