इनको किया गया गिरफ्तार
सुजीत कुमार गोंड़ निवासी ब्लाक नंबर 34, रुम नंबर 405, गोधना आवास, अलीनगर, मुकेश सोनकर निवासी कमलापुर थाना अलीनगर, गुड्डू निवासी गल्ला मंडी लाट नंबर 2 थाना मुगलसराय, गोपाल लाल निवासी अलीनगर थाना अलीनगर, संजय यादव निवासी गंजख्वाजा थाना अलीनगर, राधेश्याम चौहान निवासी मवई खुर्द थाना अलीनगर, सुमित निवासी काली महाल, मुगलसराय, दीपक निवासी नई बस्ती महमूदपुर, मुगलसराय, सदन निवासी हसनपुर कम्हरिया, बबुरी, मुन्ना सोनकर, निवासी नई बस्ती गिधौली थाना मुगलसराय, सुभाष यादव निवासी मवई कला थाना मुगलसराय, विशाल कुमार निवासी डिहवा थाना अलीनगर, अनिल गुप्ता निवासी खोवा मंडी, मुगलसराय, सुभाष सोनकर निवासी आलमपुर, अलीनगर, सरफराज निवासी कसाब महाल, मुगलसराय, धीरज सोनकर निवासी नई बस्ती महमूदपुर थाना अलीनगर, बलवंत कुमार निवासी देवई थाना अलीनगर, चंदौली और धर्मेंद्र सोनकर निवासी नई बस्ती महमूदपुर अलीनगर का चालान किया गया।
कुटीर उद्योग बन गया है पीडीडीयू जंक्शन पर अवैध वेंडिंग
हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अवैध वेंडिंग कुटीर उद्योग बन चुका है। बीस वर्ष पहले इसको लेकर स्टेशन पर हत्या तक हो चुकी है। बावजूद इसके अवैध वेंडरों पर रोक नहीं लग सकी है। इसमें पांच सौ से अधिक लोग जुड़े हैं। रेलवे स्टेशन ही नहीं चलती ट्रेनों में भी अवैध वेंडरों का राज होता है। इसका कारण है कि ये बहुत कम कीमत पर सामान बेचते हैं।
सस्ते के चक्कर में लोग पूडी सब्जी, ब्रेड पकौड़ा, आलू पकौड़ा, फल, घुघरी, अंकूरित चना सहित अन्य सामान खरीद लेते हैं लेकिन इनकी गुणवत्ता अत्यधिक खराब होने के कारण लोग पछताते हैं। इसकी शिकायत करने पर अवैध वेंडर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। अवैध वेंडरों के कारण स्टाल संचालकों और पेंट्री कार संचालकों को नुकसान होता है।