फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जीआरपी ने ट्रेन में मोबाइल चुराने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 20 लाख कीमत के 61 मोबाइल फोन बरामद

Mon, 12 May 2025 09:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

जीआरपी को बड़ी कामयाबी मिली है और एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोर के पास से 20 लाख कीमत के 61 मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया है कि पूर्वांचल से मोबाइल चुराते और पश्चिम बंगाल में खपाते थे।
 
विज्ञापन
जीआरपी ने मोबाइल चोरी का खुलासा किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी ने सोमवार को अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 61 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। चोर पीडीडीयू नगर सहित पूर्वांचल के विभिन्न इलाकों से मोबाइल फोन चुराता था और पंश्चिम बंगाल में बेच देता था।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी पर पीडीडीयू जीआरपी के साथ वाराणसी में भी मुकदमें दर्ज हैं। सोमवार को पीडीडीयू जीआरपी ने सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने मामले का खुलासा किया। सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार की दोपहर में 12 बजे जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके बैग से 61 महंगे स्मार्ट फोन बरामद हुए।
विज्ञापन


सभी मोबाइल फोन चोरी के थे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम साजन शेख निवासी सुल्तानगंज, थाना कालियाचक जिला मालदा पश्चिम बंगाल बताया। उसने बताया कि सभी मोबाइल चोरी के हैं। बताया कि वह क्षेत्र में चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चुराता था और मोबाइल एकत्र होने पर उसे पश्चिम बंगाल में ले जाकर बेच देता है।

सीओ ने बताया कि  बरामद मोबाइल फोनों में हांगकांग में निर्मित तीन आईफोन, सैमसंग, वीवो, ओप्पो और वनप्लस जैसे प्रीमियम ब्रांड के मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ वाराणसी और पीडीडीयू जीआरपी थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कहा कि पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें