फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले युवक को जीआरपी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से मंगलवार की रात चोरी की मोबाइल और नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक लंबे समय से ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों के सामान चुरा रहा था।
विज्ञापन

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम सोमवार की रात रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। टीम के सदस्य को सर्कुलेटिंग एरिया में एक युवक संदिग्ध हाल में बैठा दिखा। उसे पकड़ कर जांच की गई तो उसके पास से चोरी की मोबाइल और पांच सौ रुपये नकद बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सत्येन्द्र कुमार गुप्ता निवासी रामपुर भभुआ बिहार बताया। जीआरपी डीडीयू प्रभारी आरके सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि युवक लगातार ट्रेनों में और स्टेशन पर यात्रियों के सामान चुरा रहा था। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें