फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों को बांधा रक्षा सूत्र, निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
ताराजीवनपुर के सरेसर में प्रभातफेरी निकालते ग्रीन हाउस क्लब के सदस्य। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को सरेसर वन क्षेत्र में ग्रीन हाउस क्लब की ओर से पौधरोपण और ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके रक्षा का संकल्प लिया गया। इसक़े पूर्व प्रभात फेरी निकाली गई और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

ग्रीन हाउस क्लब के सदस्य शुक्रवार केे सुबह आठ बजे वन क्षेत्र के वन चेतना केंद्र में पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बरगद के पौधे का रोपण कर और अन्य वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके रक्षा का संकल्प लिया गया। इसके पूर्व प्रभात फेरी निकालकर वन क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सदस्यों ने भारत माता के जयकारे लगाए। प्रभात फेरी के बाद वक्ताओं ने कहा कि ग्रीन हाउस क्लब का संकल्प है कि इस क्षेत्र को हरा भरा बनाते हुए इसे मुक्त आकाशीय पक्षी विहार बनाया जाएगा। इसके लिए क्लब के सदस्य लगातार सक्रिय हैं। कहा कि शहरी क्षेत्र में छोटे-छोटे वनों का होना बेहद जरूरी है। इससे पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा और आसपास के लोगों को स्वस्थ वातावरण भी मिल सकेगा। कार्यक्रम में संजय जायसवाल, सतीश चंद्र पाठक, पवन तिवारी, चंद्रभूषण मिश्रा, संजय तिवारी, अशोक पांडेय, डॉ. उमेशचंद, डॉ. जैनुद्दीन, रंजीत भट्टाचार्य, वीरेंद्र सिंह, मदन शर्मा, प्रेम कुमार, विनय मिश्रा, एनके भट्टाचार्य, इनाम भाई रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- अजीत कुमार
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें