फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मार्ग पर गिट्टी गिराकर छोड़ा, आवागमन दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के रतनपुरा से तेनुवट मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। बीते दिनों कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दी गई है। इससे आने जाने में लोगों को काफी समस्या हो रही है। क्षेत्रीय ग्रामीण प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से भी इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रतनपुरा वाया तेनुवट जाने वाला मार्ग कई साल से जर्जर है। स्थानीय लोगों के कई बार धरना प्रदर्शन करने के बाद मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। कार्य करा रही कार्यदायी संस्था की ओर से जगह-जगह गिट्टी और भस्सी गिराकर छोड़ दिए जाने से लोगों को आने-जाने में काफी समस्या हो रही है। शाम के बाद साइकिल व बाइक सवार और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जा रहे हैं। एक साथ आमने-सामने से दो वाहन गुजर नहीं पा रहे हैं। रतनपुरा ओड़वली गांव के हरिद्वार, जयनारायण, बेचू राजभर, मुरली राजभर, सोहन, राजू गोंड, विनोद, प्रमोद, राजेश, वकील आदि ने गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें