फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी राणी सती को लगाया छप्पन भोग

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में भजन प्रस्तुत करती कलाकार व झुमती महिलाएं। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। श्रीराणी सती महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को अग्रवाल सेवा संस्थान में चल रहे राणी महोत्सव में माता को छप्पन भोग लगाया गया। रात में राणी सती को सवामनी प्रसाद चढ़ाया और इसके बाद भव्य आरती उतारी गई।
विज्ञापन

तीन दिवसीय राणी सती महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार की सुबह 11 बजे से अग्रवाल सेवा संस्थान में भजन गंगा की शुरूआत हुई। इसमें सुगंधा वर्मा और प्रमोद वर्मा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किये। दोपहर तीन बजे राणी सती को छप्पन भोग लगाया गया। पूड़ी सब्जी, पुआ, खीर, मिठाइयां सहित 56 प्रकार के भोग को अर्पित किया गया। रात में आठ बजे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद फिर से राणी सती को सवामनी प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद माता की भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर ममता महलका, प्रेरणा जिंदल, शशि अग्रवाल, मधु अग्रवाल, आंचल, सुनीता अग्रवाल, किरन अग्रवाल, मीना अग्रवाल, पायल, सुनीता, कविता, लता, अंशु, संगीता, रंजिता अग्रवाल, सुनीता भारूका, श्याम भारूका, हरि भारूका, सुभाष तुलिस्यान, रघु भरतिया, डॉ. विष्णु आनंद, घनश्याम अग्रवाल, विष्णुकांत अग्रवाल, रघु भरतिया, शंभू डोकानियां, पंकज गर्ग, अंकित अग्रवाल, मुकेश महलका, योगेश महलका, पंकज गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें