फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओम नगर में निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के अलीनगर में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

ओम नगर में मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा ओम नगर से शुरू होकर चकिया तिराहा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, जबकि युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत 12 मई को कलश यात्रा एवं वेदी पूजन संपन्न हुआ। 13 मई को दोपहर दो बजे मूर्ति पूजन और नगर भ्रमण, 14 मई को प्राण प्रतिष्ठा, पूजन एवं हवन तथा 15 मई को दोपहर तीन बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद संजय रस्तोगी, शिव शंकर, जंगबहादुर सोनी, बसंत जायसवाल, रामजी जायसवाल सहित समस्त नगरवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें