फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप

Mon, 27 Apr 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर एक बार फिर जिले में भूकंप आते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों और दूकानों से बाहर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


सुरक्षित स्थानों पर भीड़ जमा हो गई। इधर जनपद में कई जगहों पर मकानों की दीवारों में दरारें पड़ने की सूचना है, पर संयोग से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। रविवार को आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई।  
रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अधिकांश लोग दोपहर के वक्त घरों में थे। इसी बीच भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए और बाहर की ओर भागे। शहरी क्षेत्र में लोग धड़ाधड़ अपने-अपने मकानों से बाहर सड़क पर निकल आए।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं अपने बच्चों को लेकर चिल्लाते हुए घरों से बाहर निकलीं। इस अफरातफरी में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं।



उधर कंदवा में भूकंप के झटके से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के भवन में दरारें पड़ गईं। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरहनी में मध्याह्न भोजन कर रहीं छात्राएं भोजन छोड़कर बाहर भागीं। नौगढ़ कस्बा स्थित मानव सेवा केंद्र की दीवार में दरार पड़ गई।

इसीतरह धीना क्षेत्र में बरहन गांव निवासी शिवमुनि यादव के घर की दीवार फट गई। वहीं चंदाइत गांव के चंद्रबली पांडेय के पक्के मकान में दरार पड़ी। 

चहनियां में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। वहीं क्षेत्र में कई जगहों पर दीवारों में दरार पड़ने एवं झोपड़ियों के गिरने की खबर है। शहाबगंज, दुलहीपुर, पड़ाव, कमालपुर, सकलडीहा संवाददाताओं के अनुसार रविवार को आए भूकंप के झटके ने लोगों को भयभीत कर दिया था। हालांकि कहीं से कोई भारी क्षति की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन



सैयदराजा क्षेत्र में कई गांवों में भवनों में दरारें पड़ गईं। नियामताबाद क्षेत्र में दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें