फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिजा का इलाज कराएगी सरकार

Mon, 09 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर क्षेत्र सतपोखरी निवासी रिक्शा चालक इकबाल  की बेटी लिजा के हृदय में छेद होने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम नरेन्द्र कुमार सिंह रविवार को उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


उसका इलाज अब लखनऊ पीजीआई में होगा।


सतपोखरी गांव निवासी इकबाल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।

उसकी तीसरी बेटी लिजा (7) के दिल में छेद है। गरीबी के कारण इकबाल अपनी बेटी का इलाज कराने में असमर्थ है। समाजसेवियों की पहल पर यह जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंची।

 तब उन्होंने उसका इलाज कराने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन को निर्देशित किया। जिसके बाद डीएम एनके सिंह अपने रविवार को पीड़िता के घर पहुंचे और उसकी माली हालात का जायजा और बालिका के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। सरकार की इस पहल से परिवालों में बच्ची के स्वस्थ होने का भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन


दरअसल लड़की की बीमारी को सुर्खियों में लाने में महेन्द्र प्रजापति और माइटी इकबाल ने मुहिम चलाई। फेसबुक के जरिये लोगों तक इस बात को पहुंचाया। उसके बाद बाद सरकार ने यह कदम उठाया।

इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने बताया कि बेटी लिजा को सोमवार को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया जायेगा। जहां प्राथमिक परीक्षण के बाद एंबुलेंस से ही उसे संबंधित चिकित्सकों की निगरानी में उसे लखनऊ स्थित पीजीआई ले जाया जायेगा। उसके ठीक होने तक उसका उपचार सरकारी खर्चे पर चलता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें