फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिक्षक की विदाई पर फूट-फूटकर कर रोए स्कूल के छात्र और छात्राएं, वीडियो देख हर कोई भावुक

Fri, 15 Jul 2022 12:54 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

चंदौली जिले के रतिगढ़ कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल का ट्रांसफर हो गया। गुरुवार को शिक्षक की विदाई के वक्त छात्र-छात्राएं इतना भावुक हो गए कि अपने मास्टर साहब को पकड़कर रोने लगे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर किसी व्यक्ति के जीवन में माता-पिता के बाद अगर ईश्वर के बराबर किसी का स्थान है तो वो गुरु या शिक्षक का है। शायद यही वजह है कि एक छात्र का अपने शिक्षक के प्रति एक विशेष लगाव होता है। व्यक्ति के जीवन में एक समय ऐसा जरूर आता है, जब उसे अपने शिक्षक से अलग होना पड़ता और वो वक्त छात्र के लिए बहुत भावुक कर देने वाला होता है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला यूपी के चंदौली जिले में सामने आया है। चकिया विकासखंड के रतिगढ़ कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल का ट्रांसफर हो गया। गुरुवार को शिक्षक की विदाई के वक्त छात्र-छात्राएं इतना भावुक हो गए कि अपने मास्टर साहब को पकड़कर रोने लगे।

नन्हें से बच्चे अपने शिक्षक को जाने नहीं देना चाहते थे।  कुछ बच्चे तो उनसे लिपट कर ऐसे रहे थे जैसे कोई उनका अपना सगा उनसे बिछड़ रहा है। मास्टर साहब बच्चों को समझाते रहे लेकिन छात्रों का प्यार देखकर उनकी भी आंखें भर आईं और उनका गला भी रूंध गया।
विज्ञापन

पढ़ेंः एनआईआरएफ रैंकिंग में तीन पायदान नीचे खिसका बीएचयू,ओवरऑल श्रेणी में भी टॉप-10 से बाहर

वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
बच्चों को समझाते शिवेंद्र भावुक होकर इतना ही कह पाए कि मन से पढ़ो और जिंदगी में तरक्की करो। बच्चों से कहा, मैं तुम लोग से मिलने आऊंगा।  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को जिसने भी देखा वो भावुक हो गया। छात्र-छात्राओं का शिक्षक को पकड़कर रोना वाकई लोगों को बहुत भावुक कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई लेने वाले शिक्षक जैसे ही चलने को तैयार होते हैं तो छात्र-छात्राएं उनसे लिपट-लिपटकर रोना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

शिवेंद्र रतिगढ़ कम्पोजिट विद्यालय में 2018 में शिक्षक के तौर पर नियुक्त होकर आए थे। उनकी शिक्षणशैली और बच्चों के प्रति प्रेम लगाव का हर कोई कायल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें