फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को कोसा

Fri, 16 Sep 2016 01:53 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
नारेबाजी करती संविदा कर्मी ।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी के आह्वान पर गुरुवार  को सदर ब्लाक परिसर में संविदा कर्मचारियों और आशाओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग किया कि मांगों पर सरकार तत्काल विचार करे, ताकि कर्मचारियों का भला हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. संजय कुमार ने कहा कि हम सभी को हक के लिए एक मंच पर आकर अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी, तभी सरकार हमारी मांगों पर विचार करेंगी। कहा कि सरकार संविदा कर्मचारियों को नियमित नियुक्तियों में वरीयता देते हुए समायोजित किया जाए, ताकि हमारे सेवाकाल का हमें लाभ मिल सके। रिजवी कमेटी की सिफारिशों को स्वास्थ्य विभाग लागू करे। जिला स्वास्थ्य समिति सभी संविदा कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से सरकार की जो भी सुविधाएं हैं, वे तत्काल दी जाएं।  इस अवसर पर  डा. कनक, दीपक चौरसिया, निर्मला देवी, आशा सिंह, सरोज, अशोक यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें