बुधवार को वाहनों की जांच करते यातायात प्रभारी आरएन पासी।
वाहनों पर फर्जी तरीके से उत्तर प्रदेश सरकार, प्रेस, पुलिस व मानवाधिकार संगठन लिख कर चलने वालों के खिलाफ यातायात विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 21 वाहनों का चालान किया वहीं दो गाड़ियों को सीज कर दिया।
बुधवार को सीओ सदर प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीएसआई आरएन पासी ने सकलडीहा तिराहे, सपा कार्यालय के समीप, चकािया तिराहे और दामोदरदास पोखरे के पास वाहनों की जांच की। जांच में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस लिखकर चलने वाले वाहन मिले। चालकों की आईडी व सत्यता की जांच की गई। कई लोग ऐसे मिले जिनके रिश्तेदार सरकार या पुलिस में किसी पद पर कार्यरत हैं उनकी आड़ में अपनी गाड़ियों पर संबंधित विभाग का परिचय लिखकर चल रहे थे। ऐसे 21 वाहनों का चालान व दो वाहन को सीज कर दिया तथा इनसे सम्मन शुल्क के रूप में 56 सौ रुपये वसूले। इस संबंध में आरएन पासी ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्यवाही की गई जो आगे भी चलती रहेगी।