फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण को बढ़ावा दे रही सरकार: चेतनारायण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ स्थित वाल्मीकि इंटर काॅलेज में शुक्रवार को मंडलीय सम्मेलन एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पेंशन के लिए 1967-68 के आंदोलन में जेल गए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य चेतनारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान की चिंता छोड़कर भविष्य की चिंता के लिए आंदोलन में जेल गए शिक्षकों को नमन है। आज इनके कारण हम शिक्षकों का कार्य चल रहा है। इनको सम्मानित करने का भाग्य बड़े ही सौभाग्य से मिलता है। कहा कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है और शिक्षा का तेजी से बाजारीकरण हो रहा है।
विशिष्ठ अतिथि हरेन्द्र कुमार राय ने कहा कि शिक्षक का कर्तव्य समाज में बच्चों के साथ अपनी समस्याओं की लड़ाई लड़ना है। वहीं, अनिरुद्ध त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों की बहाली, कैशलेस चिकित्सा, वित्त विहीन को पांच अंकों में मानदेय की पुरानी मांगों को दोहराया। सम्मेलन में चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, मीरजापुर आदि जनपदों से आए पदाधिकारियों व अतिथियों को प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप तिवारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्याधर पांडेय, सुधाकर सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय, विनोद प्रजापति आदि रहे। अध्यक्षता सुधाकर सिंह, संचालन प्रदीप कुमार सिंह व आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें