फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अच्छे दिन के जुमले देकर देश को तबाह कर रही भाजपा’

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में कई स्थानों पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा सरकार महंगाई पर नियंत्रण लगाने में विफल हुई है। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को गलत बताते हुए बढ़ी हुई महंगाई वापस लेने की मांग की। चेताया कि यदि सरकार ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के प्रदर्शन के दौरान पार्टी के शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार की एक तिहाई कमाई पेट्रोल-डीजल के टैक्स से ही हो रही है। जब केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर आम आदमी को राहत देनी चाहिए थी तब इन पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। अच्छे दिन के जुमलों देकर भाजपा देश को तबाह कर रही है। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, सतपाल सिंह, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, डा. नंदलाल गुप्ता, संजय मिश्रा, अनवर सादात, मृत्युंजय शर्मा, अजित गिरी, रमेश सिंह रामा, टीएन सिंह, मोहन गुप्ता, दीपक सिंह, राजेश कुमार, संजय जायसवाल, सत्तन गुप्ता रहे।
चंदौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ मुख्यालय पर विरोध जताया। उन्होंने पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सतीश बिंद ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर के दाम में प्रतिदिन वृद्धि कर सरकार आम जनता की जेब पर डकैती डाल रही है। कहा कि देश की जनता पहले ही कोरोना के महामारी के दौरान आर्थिक संकट को झेल चुकी है। ऐसे में सरकार का फैसला अलोकतांत्रिक साबित हो रहा है। जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सरकार को मूल्य वृद्धि पर रोक लगाकर बढ़े हुए मूल्य तुरंत वापस लेना चाहिए। इस मौके पर हीरालाल शर्मा, गोपाल तिवारी, संजय मिश्रा, शमशेर अली, इंद्रजीत मिश्रा रहे।संवाद
शहाबगंज। ब्लॉक मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने कहा कि विगत आठ वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है। सरकार बनते ही अपने वादों के खिलाफ गैस सिलिंडर, पेट्रोल व डीजल के दामों में काफी वृद्धि कर गरीबों की कमर ही तोड़ दी है। महंगाई बढ़ाकर सरकार लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार संत, श्रीकांत पाठक, राम मूरत गुप्ता, प्रेमचंद, छोटेलाल, बलवंत यादव, मनोज यादव, मैनुद्दीन, अकबर, सुधाकर, देवेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें