फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन ब्लॉकों में छह महीने से सरकारी बस सेवा बंद, 80 गांवों की राह मुश्किल

विज्ञापन
बसों के बिना सूना पड़ा चकिया का रोडवेज परिवहन स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था लचर होती जा रही है। चकिया में छह महीने से रोडवेज बसों का संचालन बंद है, जबकि नौगढ़ में एक साल से सरकारी बस सेवा ठप है। बरहनी में भी बस सेवा शुरू होने के बाद बंद हो गई थी। इससे 80 से ज्यादा गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय, तहसील, अस्पताल, बाजार और स्कूल-कॉलेज जाने के लिए लोगों को दो से तीन जगह वाहन बदलने पड़ते हैं। साथ ही किराया भी डेढ़ से दोगुना तक देना पड़ता है।
चकिया और नौगढ़ क्षेत्र के कई गांव प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से बड़ी आबादी परिवहन सेवा से वंचित है। ग्रामीणों को पहले गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ऑटो या अन्य निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे साधन से गंतव्य तक जाना पड़ता है। कई यात्रियों को एक ही सफर में दो से तीन वाहन बदलने पड़ते हैं। इससे यात्रा में समय ज्यादा लगने के साथ किराया भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें