फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लायंस क्लब रेणुकूट के अध्यक्ष बने गोपाल सिंह

विज्ञापन
रेणुकूट लायंस क्लब, के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
रेणुकूट। लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट का वार्षिक इंस्टालेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हिंडाल्को की एडीएम कॉलोनी स्थित मल्टी फैसिलिटी हॉल में उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में गोपाल सिंह ने अध्यक्ष, रूपेश सिंह ने सचिव और नवीन जोशी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने लायंस क्लब के उद्देश्यों और सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब विश्व की सबसे बड़ी सेवा संस्थाओं में से एक है। पूर्व मंडलाध्यक्ष जेएन श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं पूर्व मंडलाध्यक्ष माकुंद लाल टंडन ने पांच नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि क्लब का मूल मंत्र ‘वी सर्व-हम सेवा करते हैं’ है। इस वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन लायन संजय सक्सेना और रिशु सक्सेना ने किया। आयोजन की व्यवस्था एवं संयोजन कार्यक्रम चेयरमैन डॉ. राकेश रंजन के नेतृत्व में हुआ। समारोह में रॉबिन श्रीवास्तव, संजय अमिष्ट, मुकुल श्रीवास्तव, संजय कुमार, विवेक अग्रवाल, एलपी गुप्ता, सुनील दुबे, सुभाष राय, बृजेश जायसवाल, सुनील अग्रवाल, सतीन परवाल, विष्णु मोदी, राहुल अग्रवाल, मनोज सिंह, डीसी पांडेय, संतोष जायसवाल, विनोद अग्रवाल, प्रकाश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें