फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सचिवालय व आयुष्मान आरोग्य मंदिर से लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित पड़या ग्रामसभा है। यहां सचिवालय और आयुष्मान आरोग्य मंदिर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे पंचायत सचिवालय और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सेंध लगाई और वहां से फ्रीज, प्रिंटर, लैपटॉप, टैबलेट, डबल इनवर्टर सेट, बैटरी, कंप्यूटर, टेबल-कुर्सी और सीसीटीवी सेटअप समेत करीब 5 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
ग्रामीणों ने देखा कि सचिवालय का दरवाजा खुला था और अंदर से सारा सामान गायब था। सूचना पर हलके के दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने सचिवालय और अन्य सरकारी भवनों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें