फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ईंट-पत्थर और बिना सील के बाट से तौलते हैं सामान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में पत्थर के बटकरा से वजन करता सब्जी विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में ज्यादातर दुकानदार इलेक्ट्रानिक मशीन का इस्तेमाल समान तौलने के लिए कर रहे है। वहीं, अभी भी तमाम फल और सब्जी विक्रेता ऐसे हैं, जो अमानक बाट (पत्थर) से सामान तौलते हैं। इससे घटतौली की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जिले की चारों नगर निकायों चंदौली, चकिया और सैयदराजा नगर पंचायतों और नगर पालिका पीडीडीयू में लगभग दस हजार ठेला, खोमचा व सड़क पर फल एवं सब्जी विक्रेता पंजीकृत हैं। अपंजीकृत फल और सब्जी विक्रेताओं की संख्या काफी ज्यादा है। सड़क किनारे और ठेले पर फल-सब्जी बेचने वालों के पास बटखरे और तराजू मानक के अनुरूप ही नहीं है। आधा किलो, दो सौ ग्राम और सौ ग्राम के बटखरे की जगह ईंट व पत्थर से तौल की जा रही है। जिनके पास बटखरे हैं, उन पर विभाग की कोई मुहर नहीं लगी है। इससे लोगों को वजन से कम समान मिलता है। जब ग्राहक इसका विरोध करते हैं तो दुकानदार सीधे समान देने से इन्कार कर देते हैं। इसके अलावा ठेले पर फल-सब्जी बेचने वालों के तराजू भी खराब होते हैं। इस संबंध में जिला बाटमाप अधिकारी एनपी दूबे ने बताया कि अमानक बाटमाप (ईंट, पत्थर) से तौलकर समान बेचना अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। इसमें दो हजार से 25 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें