चंदौली पुलिस को मिली कागयाबी। 23 सितम्बर को हुई हत्या मामले का आरोपी पकड़ा गया। पुलिस से बचकर भागने के फिराक में था आरोपी।पकड़ गए आरोपी का नाम राज जायसवाल बताया जा रहा है।
चंदौली की मुगलसराय कोतवाली पुलिस को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी जब क्षेत्र की यूरोपियन कालोनी स्थित रेल आवास में मिले शव के मामले में पुलिस ने शनिवार को जीटी रोड स्थित शनि मंदिर के पास से आरोपी को पकड़ा। हत्यारोपी का नाम राज जायसवाल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीती 23 सिंतबर को नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित निष्प्रयोज्य हो चुके रेलवे आवास में एक युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त नवाब उर्फ रिंकू के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि नवाब किराये पर ऑटो चलाता था और पिछले कई दिनों से अक्सर घर ही नहीं आता था। बताया कि 20 सितंबर रात को नौ बजे घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी राज को शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि नवाब की शादी नहीं हुई थी और वह राज जायसवाल से अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ईंट से कूचकर नवाब की हत्या दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।