फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सांभा जी के किले में विराजीं माता सरस्वती

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा। संवाद - फोटो : परचा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को विधि-विधान से की गई। जिले में 500 से ज्यादा पूजा पंडालों और शिक्षण संस्थानों में मां वाग्देवी की मूर्तियां स्थापित कर विधि विधान से पूजा की गई। परशुरामपुर सिकटिया में कुंभकर्ण की जिह्वा पर सवार माता सरस्वती की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। सुभाष नगर में छत्रपति संभाजी महाराज के किले के आकार में बने पंडाल में स्थापित माता के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। स्कूलों में विद्यारंभ संस्कार कराए गए तो होलिका भी स्थापित की गई।
विज्ञापन

जिले में मां सरस्वती की पूजा की तैयारियां पहले से चल रही थीं। पूरे जिले में 500 स्थानों पर सजे पंडालों मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, नई सट्टी, गोबरिया, अलीनगर, कैलाशपुरी, रविनगर, रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानस नगर सहित अन्य कॉलोनियों में पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित कर पुरोहितों से विधि-विधान से पूजा कराई गई। हवन पूजन के बाद माता की आरती उतारी गई। इस दौरान माता के खूब जयकारे लगे। उधर पंडालों व आस-पास बिजली के झालरों से सजावट की गई। स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा की धूम रही। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। धर्मशाला रोड चौराहा के पास भारतीय बाल युवा संघ की ओर से खुले आसमान के नीचे स्थापित 12 फीट ऊंची मां सरस्वती की मूर्ति के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें