फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बालिकाओं ने सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चहनिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा को लेकर प्रेरक संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पावर एंजेल के रूप में चयनित छात्राएं अंशिका मौर्य (कक्षा 8), मधु शर्मा (कक्षा 7) और पायल प्रजापति (कक्षा 6) ने सभी को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए महिला सशक्तीकरण का आह्वान किया। छात्राओं ने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बालिका ही सशक्त समाज की नींव है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज की बालिकाओं को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है, ताकि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य हर बालिका को जागरूक, आत्मविश्वासी और सक्षम बनाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा आराध्या यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप-10 में जगह बनाई। उनके प्रदर्शन पर शिक्षकों और सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमार मिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह और रूबी सिंह सहित शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं ने नारी सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया तथा सभी ने मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें