सड़क हादसे में घायल बिजली निगम के कर्मी की मौत
चकिया नौगढ़ मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क हादसे में घायल विद्युत निगम के कर्मचारी धनंजय शर्मा की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गया। वहीं निगम के कर्मियों ने सभा कर धनंजय शर्मा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
सकलडीहा कोतवाली के बभनियावं गांव निवाी धनंजय शर्मा स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर एसएसओ के रूप में तैनात थे। मंगलवार की शाम वह घर से ड्यूटी के लिए चले थे। वे बाइक से देवखत गांव के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे धनंजय शर्मा गभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायल को नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देा चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
वाराणसी के निजी अस्पताल में शुकवार को इलाज के दौरान धनंजय शर्मा का निधन हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं बिजली उपकेंद्र पर हुई सभा में निगम के कर्मियों ने धनंजय शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में विद्युत मजदूर संघ अध्यक्ष देवेश यादव, विजय, गुंजन, अशोक, कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारी के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।