फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर से गायब बालिका पुलिस को मिली, तीन अभियुक्तों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई नाबालिग बालिका को कस्बा से बृहस्पतिवार पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं बालिका को बहला फुसलाकर भगाने वाली एक महिला के साथ दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के मौसा ने 31 जनवरी को पुलिस को सूचना दी कि उनके साढू की लड़की को कुछ लोग बहला फुसलाकर भगा ले गए है।
तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। लड़की को भागने में गांव की ही एक महिला की संलिप्तता नजर आईं। महिला पर पुलिस नजर रखने लगी। तभी बृहस्पतिवार को कस्बा के बस स्टैंड से दो महिला व एक पुरुष के साथ बालिका बरामद हो गई।
थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि लड़की के माता- पिता पहले ही गुजर चुके है। बालिका अपने मौसी के साथ रहती थी। बालिका को बरामद करने के साथ सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें